Advertisement

WhatsApp वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए गृह मंत्रालय की चेतावनी, हर बार लॉग-आउट करें; सार्वजनिक कंप्यूटरों से रहें दूर

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए गृह मंत्रालय ने साइबर सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का उपयोग करते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने आशंका जताई है कि कंप्यूटर पर पहले से लॉग-इन व्हाट्सऐप वेब सत्र का दुरुपयोग करके किसी व्यक्ति के खाते तक अनधिकृत पहुंच बनाई जा सकती है। इस संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से भी जागरूकता संदेश जारी किया गया है।

साइबर सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, यदि किसी दूसरे व्यक्ति को सक्रिय और प्रमाणित व्हाट्सऐप वेब सत्र तक पहुंच मिल जाती है तो वह संबंधित खाते के निजी संदेश पढ़ सकता है, उपयोगकर्ता की पहचान से दूसरे लोगों को संदेश भेज स

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *