Advertisement

पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर चेतावनी के लिए सुप्रीम कोर्ट को क्यों देना पड़ा निर्देश? सरकार और FSSAI की जिम्मेदारी पर उठे सवाल

नई दिल्ली। पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में चीनी, नमक और वसा की अधिक मात्रा से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को जल्द चेतावनी लेबल के नियमों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी खाद्य पदार्थ को खरीदने से पहले उसकी वास्तविक पोषण संबंधी जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि वे सोच-समझकर फैसला कर सकें।

सुप्रीम कोर्ट का यह निर्देश ऐसे समय आया है, जब बाजार में पैकेटबंद खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। ऐसे उत्पादों में नमक, चीनी और संतृप्त वसा की अधिक मात्रा स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती है। इसके बावजूद पैकेट के सामने स्पष्ट चेतावनी नहीं होने पर आम उपभोक्ता के लिए यह समझना मुश्किल होता है कि वह

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *