Advertisement

जनदर्शन में जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री का संबल, इलाज से लेकर पढ़ाई और खेल तक मदद का भरोसा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जरूरतमंदों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही सहायता उपलब्ध कराने की पहल की। आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पा रहे परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई, वहीं गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के उपचार की व्यवस्था करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को अनावश्यक भटकने से बचाने और जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

जनदर्शन में राजनांदगांव से अपने तीन वर्षीय बेटे पार्थ साहू को लेकर पहुंचीं श्रीमती पूर्णिमा साहू ने बताया कि समय से पहले जन्म लेने के कारण पार्थ को जन्म के बाद करीब दो महीने अस्पत

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *