जोगी कोरबा और धर्मजीत बिलासपुर से लड़ेंगे चुनाव

0

जोगी कोरबा और धर्मजीत बिलासपुर से लड़ेंगे चुनाव

रायपुर। आखिरकार जोगी ने बिलासपुर व कोरबा से अपनी पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया। कोरवा से स्वंय अजीत जोगी और बिलासपुर से धर्मजीतसिंह चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल दोनों ही विधायक हैं। बसपा के साथ गठबंधन रखते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ा था तब जोगी को पांच और बसपा को दो विधायकों से ही संतुष्ट होना पड़ा था। हालांकि प्रत्याशी घोषित करने में बसपा ने लोकसभा में अपनी मर्जी चलायी और एकतरफा नाम घोषित कर दिए ऐेसे में जोगी के पास सिवाय इन दो सीटों के चुनाव लड़ने के अलावा कुछ भी नहीं बचा था और सोमवार को उन्होने इसकी अधिकृत घोषणा कर दी। निश्चित रूप से इन दोनों सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.