सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

0

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

दुर्ग। आज दोपहर दुर्ग में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। तीनों एक ही बाइक पर सवार हो कर दुर्ग की तरफ से जा रहे थे। हादसा गुंडरदेही रोड के कोलिहापुरी धरमकांटा के करीब की है। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौक हो गयी, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसा आज दोपहर की है। मिली जानकारी के मुताबिक चिंगरी के रहने वाले सुभाष दास मानिकपुरी और धायराम साहू भानपुरी के रहने वाले प्यारेलाल देवांगन के साथ किसी काम से दुर्ग आ रहे थे। सभी बाइक सवाल गुंडरदेही रोड कोलिहापुरी धरमकांटा के पास जैसे ही पहुंची, सामने से आ रही अमूल कंपनी की एक गाड़ी ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घायल एक व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। इधर पुलिस ने मालवाहक गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.