अनुपस्थित सीएमओ, सीईओ सहित चार को कारण बताओ सूचना जारी

0

अनुपस्थित सीएमओ, सीईओ सहित चार को कारण बताओ सूचना जारी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2019 के दौरान अनुपस्थित चार अधिकारियों को कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है, अन्यथा दो वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोके जाने की कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार बलौदा व मालखरौदा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायत नवागढ़ के सीएमओ और जनपद पंचायत पामगढ़ के उप अभियंता को पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा में पर्यवेक्षक/परिवहन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। पर्यवेक्षक/परिवहन अधिकारियों को परीक्षा दिवस को सुबह 7 बजे उपस्थित होकर जिला कोषालय से परीक्षा केन्द्र तक परीक्षा संबंधी गोपनीय सामाग्री पहुंचाने की महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई थी। उक्त चारों अधिकारी निर्धारित दिवस को बिना सूचना अनुपस्थित रहने से परीक्षा कार्य संपादित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त कृत्य अनुशासनहीनता तथा स्वेच्छाचारिता एवं शासकीय आदेश की अवहेलना है। यह कृत्य दण्डनीय अपराध भी है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार 17 मार्च को पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के लिए जिले में 63 परीक्षा केन्द्रों में 21 हजार 276 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक केन्द्र के लिए एक-एक पर्यवेक्षक/परिवहन अधिकारी नियुक्त किये गये थे।

00 पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.