डाकमतपत्र के संबंध में चिकित्सकों को दिया गया प्रशिक्षण

0

डाकमतपत्र के संबंध में चिकित्सकों को दिया गया प्रशिक्षण

मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा डाकमतपत्र एवं मतदाता जागरूकता (स्वीप) के संबंध में चिकित्सकों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। डिप्टी कलेक्टर श्री आरके तम्बोली, स्वीप के वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर्स डॉ. आईपी यादव द्वारा डाकमतपत्र के संबंध में मार्गदर्शन किया गया।जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री मोहन उपाध्याय, श्री व्हीपी सिंह, श्री पीसी दिव्य ने चिकित्सकों को जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी लगने पर भी अपने लोकसभा क्षेत्र में मतदान कर सकेंगे। ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को डाकमतपत्र जारी किया जायेगा। जहां ड्यूटी लगेगी वहां डाकमतपत्र दे सकेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.