शुक्र 31 जुलाई, 2026

पीएससी के छात्रों ने किया जमकर हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

पीएससी के छात्रों ने किया जमकर हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। सिलेबस में बदलाव और मुख्य परीक्षा का समय बढ़ाने की मांग को लेकर लोकसेवा आयोग के सामने पीएससी के छात्र छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया.आयोग के अध्यक्ष पिस्दा को भी हटाने की मांग को लेकर छात्र जमकर नारेबाजी करते दिखे. प्रदर्शन की अनुमति नही होने के चलते प्रदर्शनकारियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विनयशील ने कहा कि छात्रों की मांग पर सिलेबस का बदलाव करना था.लेकिन आधे अधूरे तरीके से बदलाव किया गया.और पिछली सरकार के विचारधारा के अनुरूप बदलाव किया गया. बदलाव तब हुआ जब मुख्य परीक्षा 2 महीने बाद है. हम चाह रहे हैं कि मुख्य परीक्षा का समय बढ़ाया जाए.आयोग में जो अयोग्य लोग बैठे हैं उन्हें हटाया जाए.प्रदर्शन करने का अधिकार था लेकिन वो भी नही करने दिया गया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों