गुरु 30 जुलाई, 2026

कपड़े और खिलौने की गोदाम में लगी आग

0

कपड़े और खिलौने की गोदाम में लगी आग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसें तापमान बढ़ रहा है वैसे ही आगजनी की घटनाएं भी तेजी से बढ रही है, बिलासपुर के तखतपुर शहर में रम्मी मार्केट में एक कपड़े और खिलौने के गोदाम में सोमवार की देर शाम भीषण आग लग गई. जिसमें दुकान की दूसरी मंजिल पर रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. अज्ञात कारणों से लगी आग से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मेहनेत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

यह घटना उसी दुकान में दूसरी बार है.खिलौने की दुकान में भीषण आग के गुब्बारों देखे गये. बाजार के बीच में स्थित इस दुकान में लगी आग से शहरवासियों में दहशत का माहौल बन गया. जिसके कारण लोग अपने-अपने घरों से निकल कर बाहर आ गये.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की बीते दिनों इसी दुकान में आग लगने की घटना हुई थी इस भयावह आग से आस पास के दुकानदार दहशत मे थे.बेकाबू आग को काबू में करने के लिए बिलासपुर और मुंगेली से दमकल की गाडि़यां मंगाई गई. घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों