रेडिमेड कपड़ा शो रूम लगी भीषण आग

0

रेडिमेड कपड़ा शो रूम लगी भीषण आग

रायपुर। शनिवार की तड़के 3 से 4बजे शंकरनगर इलाके के खम्हारडीह में भी एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गयी। इस आगजनी में लाखों का कपड़ा जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में कपड़ा शो-रूम का ताला टूटा हुआ भी पाया गया है, लिहाजा इसे हादसे के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के तौर पर भी देखा रहा है।

आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटना खम्हारडीह चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक कपड़ा शो रूम की है। आज सुबह तीन से चार बजे के बीच दुकान में अचानक आग लग गई। इस आगजनी से दुकान में रखा सारा कपड़ा जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि दुकान में लाखों का माल रखा हुआ था जो इस घटना में जलकर खाक हो गया है। जिस ढंग से दुकान में आग लगी है, इससे ये जाहिर हो रहा है कि आग दुकान में लगायी गयी है क्योंकि दुकान जिस जगह पर है उस जगह पर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे को किसी ने घूमा दिया हैं और दुकान में लगा ताला भी काटा हुआ दिखायी दे रहा है।

आसपास के दुकान वाले भी इस घटना को लेकर शंका जाहिर कर रहे है किसी ने दुकान मे आग लगायी है। वहीं पुलिस की बात की जाये तो जिस जगह पर घटना हुई है वहां से चंद कदमों की दूरी पर ही खम्हारडीह चौकी है पर पुलिस को भी इसकी जानकारी देर सुबह मिली। हालांकि इस दुकान में आग कैसे लगी या किसी ने क्यों लगायी इसकी जांच अभी पुलिस कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है।

00 पुलिस कर रही है मामले की जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.