अमित जोगी के पेट मे मरोड़ क्यों-कांग्रेस

0

अमित जोगी के पेट मे मरोड़ क्यों-कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के नेता अमित जोगी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि पिछले पंद्रह सालों से जब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के लोग अधिकारियों सहित विदेश यात्रा करते थे तो अमित जोगी मौन रहते थे.

प्रवक्ता विकास तिवारी ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस(जे) के नेता अमित जोगी से सवाल किया है कि वो किस बात से भयभीत है और चुनाव लड़ने से भाग रहे है. तिवारी ने कहा कि अमित अपनी पार्टी को तो संभाल नहीं पा रहे हैं जबकि रोजाना नेता और कार्यकर्ता इनकी पार्टी को छोड़कर भाग रहे है. प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहित के कार्यो से प्रसन्न है जिसे देख भाजपा और उनकी बी टीम के पेट मे मरोड़ उठ रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.