डीआरजी जवान ने गोली मार कर ली आत्महत्यात

0

डीआरजी जवान ने गोली मार कर ली आत्महत्यात

सुकमा। सुकमा में एक डीआरजी के जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। डीआरजी जवान का नाम सोयम रमेश है। आज सुबह करीब 9 बजे जवान रमेश ने अपने ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मारी। अधिकारियों का कहना है कि डीआरजी कि जिस टीम में सोयम रमेश काम कर रहा था वह टीम 2 दिन पहले ही छुट्टी से लौट कर आई थी. जवान की आत्महत्या करने की जांच शुरू कर दी गई है.

जवान के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस जवान के आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए उसके परिजनों से पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान सोयम रमेश चिंतागुफा थाने में हवलदार के पद पर तैनात था। उसने शुक्रवार सुबह करीब 9.30 अचानक जवान ने अपनी एके-47 से खुद पर एक राउंड फायर किया। ड्यूटी के दौरान ही जवान ने खुद पर गोली चला ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जवान का शव लेकर जा रही गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त– जवान के शव को लेकर जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। आज सुबह ही जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले जा रहे थे। इस दुर्घटना में मृतक जवान के परिजनों को भी चाटें आयी है। सुकमा से जवान सोयम रमेश का शव गृहग्राम एर्राबोर ले जाया जा रहा था उस दौरान एनएच 30, केरलापाल के पास शव वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।वाहन में मृतक जवान की पत्नी और रिश्तेदार बैठे हुये थे। जिन्हें हल्की चोट आई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को दूसरे वाहन से जवान के गृहग्राम भेज दिया गया।

00 शव ले जा रहे वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.