मुख्यमंत्री का अभा अग्रवाल सम्मेलन करेगा सम्मान

0

मुख्यमंत्री का अभा अग्रवाल सम्मेलन करेगा सम्मान

रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन प्रदेश इकाई के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का रविवार 17 मार्च को सम्मान किया जायेगा। सम्मान समारोह अग्रसेन धाम छोकरानाला में सुबह 11.30 बजे आयोजित है। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू सहित राजधानी के चारो विधायकों को आमंत्रित किया गया है। उनका भी सम्मान किया जायेगा।

समारोह की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यालय समता आर्केड, समता कॉलोनी में शुक्रवार को एक बैठक रखी गई थी। बैठक में सदस्यों को अवगत कराया गया कि प्रदेश के विकास व सेवा कार्यों में अग्रवाल समाज की अग्रणी भूमिका हमेशा रही है। प्रदेश में नवगठित कांग्रेस सरकार के साथ सहभागिता रखते हुए अग्रवाल समाज और अधिक जनसेवा के कार्यो में अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन करने तैयार हैं। समारोह में पूरे प्रदेश से अग्रबंधु रविवार को पहुंच रहे हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष श्री हनुमान प्रसाद अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, विजय अग्रवाल (महामंत्री, अग्रवाल सभा), महामंत्री बिसम्बर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सतपाल जैन, श्याम गोयल, सत्यनारायण मित्तल, संजय अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक मनमोहन अग्रवाल, अशोक गोयल, सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

00 17 को पूरे प्रदेश से जुटेंगे अग्रबंधु, तैयारी को लेकर बैठक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.