स्कूली छात्रों के लिए नई योजना स्टूडेंट पुलिस कैडेट

0

स्कूली छात्रों के लिए नई योजना स्टूडेंट पुलिस कैडेट

बिलासपुर। प्रदेश सरकार स्कूलों में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों को लागू करने काम कर रही है। इसी के चलते अब सप्ताह में एक दिन आठवीं और नवमीं कक्षा के छात्रों को पुलिस बनाकर काम कराने की तैयारी में है। इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी।

अगले शिक्षा सत्र से सप्ताह में एक दिन आठवीं और नवमीं कक्षा के विद्यार्थी पुलिस के रूप में नजर आएंगे। यह योजना केंद्रीय गृह मंत्रालय की है। इसे स्टूडेंट पुलिस कैडेट नाम दिया गया है। योजना के मुताबिक स्कूली बच्चे एक दिन के लिए पुलिस बनेंगे। यूनिफार्म पहनेंगे और पुलिसिंग की बारीकियों को समझेंगे। इस योजना को लागू करने राज्य सरकार ने प्रदेशभर के कलेक्टरों सहित जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। योजना में कलेक्टर की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की समिति का गठन किया जाना है। इसमें एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी सदस्य होंगे।पूरी योजना बन जाने के बाद ऐसे बच्चों को इनडोर और आउटडोर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके पूरा हो जाने के बाद इन्हें सप्ताह में एक दिन के लिए स्टूडेंट पुलिस कैडेट बनाया जाएगा। फिलहाल परीक्षाएं चल रही हैं इसलिए अगले शिक्षा सत्र से इस पर काम किए जाने की योजना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.