डीआई वाहन से कुचलकर युवक की मौत, चालक फरार

0

डीआई वाहन से कुचलकर युवक की मौत, चालक फरार

रायपुर। गंजपारा स्थित जगत कबाड़ी दुकान के पास डीआई वाहन चालक ने सड़क किनारे सो रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जगत कबाड़ी दुकान में डीआई वाहन चलाने वाला चालक आकाश बघेल कल शाम करीब 4 बजे डीआई वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 6521 में सामान लोड कर कहीं जाने के लिए निकल रहा था तभी दुकान के बाहर सड़क किनारे सो रहे युवक पर वाहन चढ़ा दिया। इससे चक्के में दबने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आकाश वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। कबाड़ी दुकान में काम करने वाला बल्लू बांधे ने इसकी सूचना गंज पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी चालक की पतासाजी जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.