राजेश अवस्थी को पीएचडी

0

राजेश अवस्थी को पीएचडी

रायपुर। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में राजेश अवस्थी को इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। श्री अवस्थी फोटोनिक्स रिसर्च लेबोरेटरी में अपना शोध कार्य प्रो. संजय तिवारी के निर्देशन में संपन्न किया।

उन्होंने अपने शोध कार्य में आर्गेनिक सेमीकंडक्टर डिवाइस में आवेश वाहकों के परिवहन के लिए गणितीय मॉडल विकसित किया है। शोध अवधि के दौरान उन्होंने 5 अंतरराष्ट्रीय और 7 राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलनों में अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया। अवस्थी ने 10 विषयों में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा एप्लिकेशन तथा अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है। वर्तमान में वे ज्ञान गंगा एजुकेशनल अकादमी में व्यख्याता गणित के पद पर कार्यरत है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.