अवैध शराब बिक्री से गांवों में तनाव, एसपी को ज्ञापन

0

अवैध शराब बिक्री से गांवों में तनाव, एसपी को ज्ञापन

रायपुर। शासन द्वारा शराब दूकान संचालित करने के पहले तो ग्रामों मे चिन्हित शराब कोचिये रहते थे लेकिन अब तो शराबदूकान पहुंचने वाला हर पियक्कड़ कोचिया की भूमिका निबाह रहा जिसके चलते ग्रामों का माहौल और खराब हो चला है। इसकी वजह से ग्रामों मे दिनों दिन व्याप्त हो रहे अशांति के मद्देनजर किसान संघर्ष समिति ने जिला मे नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ एस शेख को ज्ञापन सौंप चल रहे शराब के ग्राम पहुंच सेवा अभियान मे रोक लगाने ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही का आग्रह किया है।

ज्ञापन में मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के ग्रामों के ही हालात की जानकारी देते हुए समिति संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने बतलाया गया है कि शराब दूकान पहुंचने वाले हर शख्स को 4 पौव्वा शराब देने संबंधी शासन के फरमान के चलते लगभग हर पियक्कड़ अपने पौव्वा व आने-जाने का खर्च निकालने इस मात्रा की शराब गाँवों मे बेचते हैं। अधिकतर एक दुपहिया वाहन में दो -तीन शख्स जा प्रति के हिसाब से 12 पौव्वा शराब ला प्रति पौव्वा 100 से 120 रूपये प्रति पौव्वा के हिसाब से बेच अपना रोजी-मजदूरी भी निकालते है। अधिकतर पुराने शराब कोचियों द्वारा दिहाड़ी मजदूर रख उनसे कई चक्कर लगवा शराब मंगा बिकवाने की जानकारी देते हुए बतलाया गया है कि इनकी वजह से ग्रामों का वातावरण काफी अशांत हो चला है। ग्रामीण बाजारों के दिन कई सब्जी विक्रेताओं द्वारा सब्जियों की आड में शराब बेचने की जानकारी देते हुये स्थिति की भयावहता का अंदाज इसी से हो जाने की बात ज्ञापन मे कही गयी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों