स्प्रिंगर से लघु सिंचाई से हो रहे नुकसान का मुद्दा उठा

0

स्प्रिंगर से लघु सिंचाई से हो रहे नुकसान का मुद्दा उठा

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस विधायक शिशुपाल सोरी ने गुजरात मॉडल की योजना स्प्रिंगर से लघु सिंचाई से हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में इस योजना को बंद कर देना चाहिए। क्योंकि किसानों को इस योजना से लाभ की बजाए नुकसान हो रहा है। जिसके बाद कृषि मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अब पूरे देश से गुजरात मॉडल को खत्म करने का वक्त आ गया है। मंत्री के इस बयान पर भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। विधायक ने कहा कि गुजरात मॉडल को देशभर में सराहा गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.