निमार्णाधीन अलवार डेम से आधा दर्जन ग्राम प्रभावित

0

निमार्णाधीन अलवार डेम से आधा दर्जन ग्राम प्रभावित

रायपुर। विधानसभा में गुरुवार को कन्हार नदी में निमार्णाधीन अलवार डेम से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आधा दर्जन ग्राम आंशिक रूप से प्रभावित होंगे। यह जानकारी जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य बृहस्पति सिंह ने जानना चाहा कि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा पर कन्हार नदी में निमार्णाधीन अलवार डेम से कितने ग्राम प्रभावित होंगे? जल संसाधन मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश की सीमा पर कन्हार नदी से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निमार्णाधीन अलवार बांध से राज्य के बलरामपुर-रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखण्ड के आधा दर्जन गांव आंशिक रूप से प्रभावित होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों