दुकानदारों से वसूला गया यूजर चार्ज वसूला

0

दुकानदारों से वसूला गया यूजर चार्ज वसूला

रायपुर। जोन 1 स्वास्थ्य विभाग ने जोन के यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 में अभियान चलाकर 5 छोटे दुकानदारो से 300 रू. का जुर्माना दुकान का कचरा व गंदगी सडक पर डालने पर समझाईष देकर चेतावनी देते हुए वसूलने की कार्यवाही की। जोन 1 अमले ने एक माह सफाई व्यवस्था देकर जोन के तहत पटेल क्लीनिक प्रबंधन से निर्धारित 500 रू. यूजर चार्ज वसूला।

जोन 1 की टीम ने ठक्कर बापा वार्ड में 20 दुकानदारो से कुल 2000 रू. यूजर चार्ज की मासिक राषि वसूली। वहीं शुभम हास्पिटल प्रबंधन से मासिक 1000 रू. यूजर चार्ज वसूला गया। जोन 3 ने दिनभर अभियान चलाकर कुल 12800 रू. यूजर चार्ज वसूली की। जोन 2 ने 7810 रू. यूजर चार्ज व्यवसायिक क्षेत्र की दुकानो से सफाई व्यवस्था देकर 33 दुकानदारो से वसूले। वहीं 3 व्यवसायिक दुकानदारों से 5100 रू. का जुर्माना दुकान की गंदगी व कचरा बडी मात्रा में सडक व नाली में डालने पर वसूलने की कार्यवाही की। जोन 8 ने जोन क्षेत्रों में 6 मकानो से 180 रू. एवं 38 दुकानदारो से 14550 रू. कुल 44 रसीदो से 14730 रू. यूजर चार्ज की अभियान चलाकर वसूली की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.