किसानों को सम्मान निधि नहीं मिलने पर सदन में हंगामा

0

किसानों को सम्मान निधि नहीं मिलने पर सदन में हंगामा

रायपुर। विधानसभा में किसान सम्मान निधि का लाभ राज्य के किसानों को नहीं मिलने का मामला उठा.भाजपा विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव रखते हुए चर्चा की मांग की. इस पर आसन्दी के प्रस्ताव को विचाराधीन बताए जाने पर असंतुष्ट भाजपा सदस्यों ने सदन में जमकर नारेबाजी की. आखिरकार भारी हंगामे और शोरशराबे के बीच सदन की कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित की गई.

भाजपा विधायक गर्भगृह में उतरकर की नारेबाजी की और भाजपा विधायक स्वमेव निलंबित हो गए. सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही आसंदी ने भाजपा विधायकों का निलंबन रद्द किया. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पूरे देश में इस योजना का क्रियान्वयन शुरू हो गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र को जानबूझकर किसानों के दस्तावेज नहीं भेज रही है. राज्य सरकार किसानों को इस आधार पाने से रोक रही है. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा जानबूझकर केंद्र को राज्य सरकार किसानों का डिटेल नहीं भेज रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.