गोवंश की रक्षा के लिए सुरभी महायज्ञ

0

गोवंश की रक्षा के लिए सुरभी महायज्ञ

भिलाई। राजिम माघी पुन्नी मेला में 26 फरवरी से श्री सुरभी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गोवंश की रक्षा के लिए पाटेश्वर धाम बालोद के श्री रामबालक दास जी महात्यागी द्वारा इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 4 मार्च तक चलने वाले इस महायज्ञ की शुरुआत मंगलवार से होगी।

महायज्ञ के संबंध में श्री रामबालक दास महाराज ने बताया कि पहले दिन जलयात्रा निकालयी जाएगी। 101 कलशों के साथ कुलेश्वर महादेव मंदिर से महिलाएं गाजे बाजे के साथ निकलेंगी। यहां से मुख्य मंच होते हुए महानदी आरती स्थल पहुंचेगे। यहां से जल भरकर महिलाएं कलश लेकर संत समागम के पास यज्ञ स्थल पहुंचेंगी। यहां पर जल स्थापना करने के बाद 27 फरवरी से यज्ञ अनुष्ठान शुरू होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.