चुनाव पूर्व किए सभी वादों को पूरा करने का होगा प्रयास- वोरा

0

चुनाव पूर्व किए सभी वादों को पूरा करने का होगा प्रयास- वोरा

दुर्ग। शहर विधायक अरुण वोरा ने सोमवार को शहर के सर्वांगीण विकास के लिए राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा की निधि से 2 करोड़ 78 लाख रुपए के कार्यों की स्वीकृति दिलवाई है। इन विकास कार्यों में सड़क, नाली, उद्यान, पेयजल के लिए बोर खनन जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के अतिरिक्त युवाओं एवं विभिन्न समाजों के लिए सांस्कृतिक भवन आदि शामिल हैं। ज्यादातर कार्यों के लिए विधानसभा चुनाव के पूर्व अलग—अलग समाजों, युवाओं एवं महिलाओं द्वारा मांग की गई थी, जिसके लिए विधायक अरुण वोरा ने अपनी तरफ से आश्वासन दिया था। श्री वोरा ने कहा कि चुनाव पूर्व किए सभी वादों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.