टाइटेनियम की पसली लगाकर युवक को दी नई जिंदगी

0

टाइटेनियम की पसली लगाकर युवक को दी नई जिंदगी

रायपुर। मेकाहारा के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने 42 वर्षीय एक युवक के छाती की पसली में स्थित ट्यूमर की सर्जरी कर तथा आर्टिफिशियल पसली लगाकर नई जिंदगी दी. ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्णतया स्वस्थ्य है. मेकाहारा की जनसंपर्क अधिकारी शुभ्रा ठाकुर के मुताबिक एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू व उनकी टीम द्वारा की गई यह सर्जरी आधुनिकतम सर्जरी में से एक है. इस सर्जरी में बीमारी के दौरान खराब पसली को निकालकर टाइटेनियम प्लेट के द्वारा कृत्रिम पसली का निर्माण किया गया.

42 वर्षीय युवक नकुल कुमार (परिवर्तित नाम) दो महीने से बायें छाती के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत कर रहा था. जांच करने पर मालूम हुआ कि वहां पर उभार सा उठा हुआ है. सीटी स्केन करने पर पता चला कि उसके छाती के नीचे बायें भाग की 8 वीं व 9 वीं पसली में ट्यूमर है. यह ट्यूमर पूरी पसली को कमजोर कर दिया था एवं उसको हर सांस में तेज दर्द महसूस होता था. यह ट्यूमर आस-पास की पसली के साथ-साथ डायफ्रॉम एवं हार्ट की झिल्ली को चपेट में ले रखा था.

ऑपरेशन किया गया जिसमें ऑपरेशन में 3 घंटे लगा। इस ऑपरेशन में मरीज के 7 वीं, 8वीं एवं 9वीं पसली को काट कर निकाल दिया गया. डायफ्रॉम एवं हृदय की झिल्ली से ट्यूमर को काट कर अलग किया गया एवं हृदय की झिल्ली (पेरीकार्डियम एवं डायफ्रॉम) को रिपेयर कर दिया गया. इस आर्टिफिशियल पसली को लगाने से मरीज के छाती का आकार बेडौल नहीं हुआ एवं भविष्य में उसको सांस लेने में दिक्कत नहीं होगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.