अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,छापे पड़े

0

अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,छापे पड़े

रायपुर। खनिज विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी के निर्देश पर अवैध रेत माफिया पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। दरअसल कुछ समय से इस बात की लगातार शिकायत राज्य सरकार तक पहुंच रही थी कि प्रदेश में रेत माफिया सक्रिय हो गये हैं, जो नियम विरुद्ध ना सिर्फ उत्खनन कर रहे हैं, बल्कि उसका परिवहन भी कर रहे हैं। उत्खनन के शर्तों का उल्लंघन कर पर्यावरण नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। इन शिकायतों को प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी ने बेहद गंभीरता से लिया और अफसरों को इस पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।शुरू हुई कार्रवाई में अब तक खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने 8 पोकलेन मशीन सहित 28 वाहनों को जब्त किया है। खनिज विभाग के दो संयुक्त संचालक इस कार्रवाई में शामिल हैं। राजधानी रायपुर के अलावे रायगढ़, राजनांदगांव, महासमुंद में जिला स्तरीय टीम बनाकर लगातार कार्रवाई चल रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.