शहीद जवानों के बच्चों को मैं पढ़ाऊंगा, यह मेरा सौभाग्य होगा : वीरेंद्र सहवाग

0

शहीद जवानों के बच्चों को मैं पढ़ाऊंगा, यह मेरा सौभाग्य होगा : वीरेंद्र सहवाग

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेने का प्रस्ताव दिया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए इस भीषण आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे तथा कई बुरी तरह से घायल हो गए। वीरेंद्र सहवाग ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘हम शहीदों के लिए कुछ भी करें तो वह काफी नहीं होगा, लेकिन पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के बच्चों की पढ़ाई का झज्जर स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में मैं पूरा खर्च उठाने का प्रस्ताव देता हूं। मेरा सौभाग्य होगा।’

स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भी अपने एक महीने का वेतन शहीदों के परिवारों के लिए दान किया। विजेंदर हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। ओलंपिक पदक विजेता ने कहा, ‘मैं एक महीने का वेतन पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए दान कर रहा हूं और चाहता हूं कि हर कोई उनके परिवारों की मदद के लिए आगे आए। यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम उनके साथ खड़े रहें और उनके बलिदान पर गर्व महसूस करें। जय हिन्द।’ गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग ने पहले भी एक ट्वीट में कहा,’जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर हुए इस कायराना हमले ने बहुत दर्द पहुंचाया है। दर्द को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों