नान घोटाले मामले में शुक्ला व टुटेजा समेत 16 को ईडी का नोटिस

0

नान घोटाले मामले में शुक्ला व टुटेजा समेत 16 को ईडी का नोटिस

रायपुर। केंद्र सरकार की एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नान घोटाले मामले के आरोपी आइएएस डॉ. आलोक शुक्ला, अनिल टुटेजा सहित 14 अन्य आरोपियों को नोटिस जारी कर सात दिन का समय दिया है। कुछ दिन पहले ही ईडी ने नागरिक आपूर्ति निगम (नान) घोटाले मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं इस मामले में राज्य सरकार ने भी एसआईटी जांच शुरू कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की जांच में मामले से जुड़े कुछ धनशोध संबंधित साक्ष्य भी बहुत जल्द सामने आ सकते हैं। गौरतलब है इससे पहले जब मामला सामने आया था, तब जांच के दौरान करीब सवा पांच करोड़ रुपए बरामद किए गए थे। नान घोटाले की ईडी द्वारा की जा रही जांच को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कह चुके हैं कि मामला सामने आने के करीब पांच साल बाद केंद्रीय एजेंसी ने जांच शुरू की है। इससे पहले यह जांच क्यों शुरू नहीं की गई थी। उन्होंने ये भी कहा कि यह जांच किसी को बचाने के लिए तो नहीं हो रही है।

मामले के आरोपी दो आइएएस अफसरों के खिलाफ राज्य सरकार की जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू पहले ही चालान पेश कर चुकी है। इन दोनों आरोपियों सहित अन्य 16 आरोपियों को नोटिस दिए जाने की जानकारी ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने दी और बताया की नोटिस के बाद सात दिन का समय दिया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.