दो कार की आपस में जोरदार भिड़ंत

0

दो कार की आपस में जोरदार भिड़ंत

रायपुर। रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है. कवर्धा से रायपुर आ रही ऑल्टो कार को एक सूमो जीप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑल्टो में सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है. जिन्हें अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार कवर्धा से रायपुर आ रही थी, तभी धरसींवा के समीप तिवरैया में अनियंत्रित सूमो जीप ने सूमो कार को सामने से सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑल्टो के परखच्चे उड़ गए. जिसमें चार लोग घायल हो गए. घटना कू सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं घायलों में कवर्धा निवासी भाऊराम, चंदेल, देवकुमार चंदेल, वेदकुमार चंदेल, कन्हैया लाल चंदेल शामिल है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.