शुक्र 31 जुलाई, 2026

PM उप-चुनाव के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का ऑडियो हुआ वायरल, सपा कैंडिडेट से बोले- बोले- नाम वापस लेलो तो….

0
Digvijay-Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा के उप-चुनाव में नेताओं के वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। नया ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बताया जा रहा है। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि भारत न्यूज़ नहीं करता है।

वायरल हो रहे ऑडियो में कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और ग्वालियर से सपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे रोशन मिर्जा से बातचीत का है। इसमें मिर्जा के चुनाव लड़ने का लाभ भाजपा को होने की बात पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कही जा रही है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सिंह की ओर से मिर्जा को यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि उम्मीदवारी वापस ले लें तो कांग्रेस पार्टी उनका सहयोग करेगी। ज्ञात हो कि रोशन मिर्जा ने नाम वापस लेने की निर्धारित तारीख तक उन्होंने नाम वापस नहीं लिया।

यह ऑडियो समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं तक भेजा गया है, इसके अलावा पार्टी इस बात पर मंथन कर रही है कि आगे किस तरह के कदम बढ़ाए जाएं। हो सकता है कि सपा इस ऑडियो को लेकर चुनाव आयोग भी जाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों