बलरामपुर के दो युवक और एक युवती को बेचे जाने का मामला उजागर

बलरामपुर के दो युवक और एक युवती को बेचे जाने का मामला उजागर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुलसीकला से दो युवक और एक युवती को हरियाणा में ले जाकर बेचे जाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

युवकों को पुलिस की गाडी चलाने के नाम पर धोखा देकर बेच दिया गया है। वहीं युवती को बेहतर काम दिलाने के नाम पर हरियाणा में बेच दिया गया है। तीन माह पहले मानव तस्करी की वारदात को अंजाम दिया गया है। युवक और युवती के परिजन थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं लगातार मानव तस्करी की वारदात से इलाके में भय का माहौल निर्मीत हो गया है।

दरअसल गांव में एक परिवार के बेटे और पति को दलालों ने हरियाणा में ले जाकर बेच दिया है और अब तक उनकी कोई खबर नहीं है। ग्राम भुलसी का रहने वाला सूरजबली ट्रैक्टर चालक था और उसी से अपने परिवार का पेट पालता था लगभग तीन माह पहले घोडासोत का रहने वाला मनोज जायसवाल और सूरजदेव नाम के दो व्यक्तियों ने सूरजबली को अपने झांसे में लिया और पुलिस की गाडी चलाने और ज्यादा पैसा मिलने का लालच देकर अपने साथ ले गए और हरियाणा में ले जाकर उसे बेच दिया।दोनों दलालों ने सूरजबली के अलावा ग्राम कन्दरी से लालसाय और पियारटोली से सोभा नाम की लडकी को भी हरियाणा में बेच दिया है। पुलिस मामले की जानकारी आने पर तहकीकात प्रारंभ कर दी है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.