महिला के गले से खींची चैन, पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी के सामने से लुटेरे फरार

0

महिला के गले से खींची चैन, पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी के सामने से लुटेरे फरार

रायपुर। राजधानी की प्रोफेसर कॉलोनी के सेक्टर वन में सोमवार देर शाम टहलने निकली महिला के गले से दो बाइक सवार लुटेरो ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। वारदात के वक्त घटनास्थल से थोड़ी ही दूर रिंगरोड पर पुलिस की डायल 112 की पेट्रोलिंग गाड़ी भी खड़ी थी, लेकिन उसके सामने से होते हुए लुटेरे फरार हो गए।

लुटेरों की तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैद हुई है, जिसमें वे भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने अब इन सीसीटीवी तस्वीरों को कब्जे में लकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिसमें वो महिला लुटेरों का पीछा करती भी नजर आ रही हैं। दरअसल, ये घटना मंदिर हसौद स्थित सरकारी स्कूल की टीचर क्षमा शर्मा के साथ हुई। जो रात को करीब साढे दस बजे करीब खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकली थी। पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने केस रजिस्टर कर जांच शुरू कर दी है। सुनसान इलाकों में लगातार चैन स्नेचिंग औऱ लूट की घटनाएं बढ़ीं हैं,जगह जगह डायल 100 खड़ी होने के बावजूद ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं,जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है,साथ पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.