धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर 5 केंद्र प्रभारी निलंबित

0

धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर 5 केंद्र प्रभारी निलंबित

मुंगेली। खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 के दौरान जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की गयी। जांच में चंदली, चंद्रखुरी, पडि़याईन, पंडरभ_ा, सिंगारपुर, गुरूवाईनडबरी, चकरभाठा, निरजाम, बुंदेली, झाफल इत्यादि उपार्जन केंद्रों में विभिन्न अनियमितताएं पाई गई। कलेक्टर द्वारा उक्त उपार्जन केंद्र प्रभारियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किए जाने के पश्चात संबंधितों को इस कार्यालय द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

कलेक्टर श्री डी. सिंह के निर्देशानुसार सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं मुंगेली द्वारा चंदली के प्रभारी श्री राजाराम चंद्राकर, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री अशोक चंद्राकर, सिंगारपुर के प्रभारी श्री शत्रुहन साहू, चंद्रखुरी के प्रभारी श्री राजेश साहू, पडि़याईन के प्रभारी श्री संतोष बघेल एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर गुलाब दास टण्डन तथा पंडरभ_ा के प्रभारी श्री संतोष शर्मा के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त पथरगढ़ी, अमोरा, भठलीकला, तेलियापुरान, सेमरकोना, बुंदेली, अखरार, डोंगरिया, सुरेठा में अनियमितता प्रदर्शित होने पर संबंधित प्रभारियों को सहायक पंजीयक द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.