जिला पंचायत सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

0

जिला पंचायत सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

मुंगेली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चन्द्राकर ने आज कलेक्टोरेट परिसर में बस को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम स्थल बिलासपुर के लिए रवाना किया तथा बच्चों को बस में रवाना करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने हेतु अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता बच्चों हेतु राज्य स्तरीय क्रीडा, प्रतियोगिता का आयोजन 06 एवं 07 फरवरी 2019 तक बहतराई स्टेडियम, एसईसीएल कालोनी बसंत विहार के पीछे, सीपत रोड बिलासपुर में किया गया हैं। इस प्रतियोगिता में मुंगेली जिले से कक्षा 6वीं से 8 वीं एवं 9वीं से 11वीं के दिव्यांग बालक/बालिकाएं साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (स्पेशल मूव्हमेंट) में सम्मिलित हो रहे हैं। प्रतिभागी बच्चों को बस रवानगी के पूर्व कलेक्टोरेट परिसर में फल वितरित किया गया। विकासखण्ड मुंगेली से 09, लोरमी से 07 एवं पथरिया से 11 कुल 27 बालक एवं बालिकाएं विभिन्न विधाओं में भाग लेगें। इन बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए प्रत्येक विकासखण्ड के बीआरपी (सीडब्ल्यूएसएन) के साथ-साथ जिले से 05 शिक्षक/शिक्षिकाओं की ड्यूटी भी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली द्वारा लगाई गई हैं। बस रवानगी के पूर्व विशेष आवश्यकता वाले बालक एवं बालिकाओं के चेहरों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्री अरविंद सोनी, जिला कोषालय अधिकारी श्री रूपेश पाठक, एपीसी श्री पी.सी. दिव्य, एपीसी (समावेशी शिक्षा) श्री ए.के. कश्यप, श्री संजीव सक्सेना, श्रीमती लक्ष्मी चौधरी एवं श्रीमति प्रिया यादव बीआरपी (सीडब्ल्यूएसएन), गुलजारी लाल, संतोष साहू, डाटा एन्ट्री आपरेटर के अलावा शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं प्रतिभागी दिव्यांग बच्चों के पालकगण भी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों