खिलाड़ी खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें – सिंहदेव

0

खिलाड़ी खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें – सिंहदेव

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जी.एस.टी.) मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में आज जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित कलाकेन्द्र मैदान में चण्डिकेश्वर शरण सिंहदेव स्मृति क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सांसद स्व. चण्डिकेश्वर शरण सिंहदेव के खेलों के प्रति गहरी रूचि रखने संबंधी जानकारी देते हुये बताया कि उन्हें क्रिकेट के साथ ही साथ शतरंज खेल में भी निर्पूणता हासिल थी। उन्होंने खिलाडि़यों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का आग्रह किया। उन्होंने टूर्नामेन्ट के निरंतर आयोजन के लिए आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

00 चण्डिकेश्वर शरण सिंहदेव क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारंभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों