भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

0

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद आगामी कार्य योजनाओं और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रखी गई थी। बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्य करने और आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी पदाधिकारियों को सौंपी गई हैं।

नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि पिछले दिनों हम सभी राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित हुए थे। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रमों को हमें छत्तीसगढ़ में लागू करना हैं जिसके लिए आज इस महत्वपूर्ण बैठक के माध्यम से आप सभी को महत्वपूर्ण दायित्व दिया जा रहा है। श्री कौशिक ने विश्वास जताया कि हम सभी मिलकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन नीचे तक बेहतर तरीके से करेंगे और अपने-अपने दायित्वों का बाखूबी निर्वाहन करेंगे। उन्होंंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों