मुख्यमंत्री आज रायपुर, तातापानी और सीतापुर के कार्यक्रमों में

0

मुख्यमंत्री आज रायपुर, तातापानी और सीतापुर के कार्यक्रमों में

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 14 जनवरी को राजधानी रायपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी और सरगुजा जिले के सीतापुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भिलाई से पूर्वान्ह 10.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे रायपुर के पुजारी पार्क पहुंचेंगे और सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी पहुंचेंगे और संक्रांति पर्व में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 3.20 सरगुजा जिले के सीतापुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.