मुख्यमंत्री ने दी मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल की शुभकामनाएं

0

मुख्यमंत्री ने दी मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश और प्रदेशवासियो को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जनता को लोहड़ी और पोंगल की भी बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख त्योहार है। यह पर्व सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर बढ़ने के साथ ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में परिर्वतन का नया संदेश लेकर आएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों