डिलीवरी ब्वॉय रास्ते में हुआ अरेस्ट, महिला का खाना पुलिस ने पहुंचाया

नई दिल्ली। अमेरिका के एक पुलिसकर्मी की दरियादिली चर्चा का विषय बनी हुई है। हुआ यु कि एक महिला ने ऑनलाइन खाना आर्डर किया हुआ था। कुछ देर बाद महिला ने दरवाजा खोलकर देखा तो एक पुलिसवाला गाड़ी से उसका खाना लेकर वहां पहुंचा हुआ था।

दरअसल, यह मामला अमेरिका के जोंसबोरो पुलिस थाने का है, यहां की पुलिस के आधिकारिक सोशल अकाउंट से इसका एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे महिला के पास खाना सुरक्षित पहुंच गया जबकि डिलीवरी ब्वॉय रास्ते में ही अरेस्ट हो चुका था।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने एक रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था. जब डिलीवरी ब्वॉय उसका खाना लेकर आ रहा था उसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उसे किसी जुर्म गिरफ्तार कर लिया। गनीमत यह रही कि उस लड़के ने पुलिस को बता दिया कि वह क्या करने जा रहा है।

इसके बाद पुलिस ने फैसला किया कि महिला का खाना उस तक पहुंचाया जाएगा। फिर एक पुलिस ऑफिसर टायलर विलियम्स ने डिलीवरी ब्वॉय से उस महिला का एड्रेस लिया और अपनी ड्यूटी से ही वह सीधे महिला के घर पहुंच गया।

पुलिस ऑफिसर महिला के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो महिला पहले चौंक गई, इसके बाद पुलिस ने सब कहानी बताई। अधिकारी ने बताया आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार हो गया है इसलिए मैं खाना लेकर आया हूं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.