नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच चार राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने राज्यों से पक्षियों की असामान्य मौत होने पर सतर्कता बरतने व उपाय लागू करने संबंधी परामर्श जारी कर दिए है। इसी बीच हुए केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने लोगों को इस फ्लू को लेकर आगाह किया है। उन्होंने मीट और अंडे का सेवन करने वालों को इसे पूरी तरह से पकाकर खाने की अपील की है। कुछ जगहों पर बर्ड फ़्लू से ज़्यादातर प्रवासी और…
साल: 2021
नीतियों का उल्लंघन करने पर Twitter ने 12 घंटे के लिए बंद किया ट्रंप का अकाउंट
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट को 12 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म की हिंसक खतरों की नीतियों का उल्लंघन करने के कारण सोशल मीडिया दिग्गज ने यह कदम उठाया है। यदि ट्रंप का आगे भी ऐसा रवैया रहता है तो उनका अकाउंट स्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को सोशल मीडिया दिग्गज को उद्धृत करते हुए कहा कि ट्रंप ने उन ट्वीट्स को हटा दिया गया है, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए एक…
हर हाल में 8 फरवरी तक स्वीकार नहीं किया WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी, तो बंद हो जाएगा व्हाट्सऐप अकाउंट
तकनीकी डेस्क। आज सुबह से ट्विटर पर व्हाट्सऐप ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, इसके ट्रेंड होने का कारण WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी है। WhatsApp ने अपने यूज़र्स के लिए नई प्राइवेसी पॉलिसी बनाई है, जिसे 8 फरवरी 2021 से लागू किया जाएगा। इस नई पॉलिसी के लिए व्हाट्सऐप ने यूज़र्स को नोटिफिकेशंस देना शुरू कर दिया है। व्हाट्सऐप की शर्त है कि यूज़र्स को हर हाल में WhatsApp की नई पॉलिसी को मानना ही होगा। अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो वो अपना व्हाट्सऐप अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।…
हॉट वॉटर मग चार्ज करेगा फोन, पोर्टेबल पावर बैंक की तरह करता है काम
तकनीकी डेक्स। टेक्नोलॉजी में होने वाले इनोवेशंस इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बेहतर बनाने के साथ लोगों की लाइफ आसान बना रहे हैं। एक नए तरह के पोर्टेबल पावर बैंक को डिवेलप किया गया है। इस पावर बैंक को गर्म पानी भरकर चार्ज किया जा सकता है और यह हॉट वॉटर मग की तरह भी काम करता है। इसे बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस व्हीकल सिस्टम्स इंजीनियरिंग ऑफ द रॉकेट एकेडमी ने तैयार किया है और इसमें एरोस्पेस बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। गर्म पानी के मग या थर्मस की तरह…
US संसद हिंसा पर बराक ओबामा ने जारी किया बयान, कहा- ‘आज US Senate के इतिहास का काला दिन’
वाशिंगटन। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनावी नतीजों को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग में जमकर हंगामा किया है। यह हंगामा ऐसे समय में हुआ जब यहां नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को चुनाव जीतने का सर्टिफिकेट दिया जाना था, इस पूरे हंगामे में एक महिला की मौत होने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। ट्रंप समर्थकों के हंगामे और हिंसा की वजह से स्थित बिगड़ गई और वॉशिंगटन डीसी में कर्फ्यू लगाना पड़ा है। स्थिति वहां चिंताजनक बनी…
देश के कई राज्यों में अगले 3 दिनों तक छाया रहेगा कोहरा, कुछ इलाकों में बारिश से बढ़ेगी ठंड
नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है और मैदानी इलाकों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। कश्मीर में पिछले 48 घंटों से रुक-रुक कर भारी बर्फबारी जारी है जिसके कारण बुधवार सुबह कश्मीर का मौसम खराब रहा। जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DMA) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के हिमस्खलन प्रवण क्षेत्रों की उच्चतर पहुंच के लिए उच्च, मध्यम और निम्न स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी फिर जारी की। पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामूला, कुपवाड़ा बांदीपोरा और कुलगाम जिलों को हिमस्खलन से अधिक खतरे…
बिहार: मुजफ्फरपुर में हैवानियत, मोहम्मद इजहार ने पिस्तौल दिखाकर नाबालिग क्लासमेट का 5 साथियों के साथ किया गैंगरेप, गिरफ्तार
सकरा(मुजफ्पुरपुर) । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर पांच युवकों ने पिस्टल के बल पर गैंगरेप की हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। घटना जिले के सकरा थाना के पिपरी-सहदुल्लापुर रोड में सोमवार शाम की है। घटना में पुलिस की लापरवाही से तीन दिन बाद केस दर्ज हुआ। जानकारी के मुताबिक कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को बोलेरो सवार युवकों ने अगवा कर लिया। सुजावलपुर स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के जर्जर कमरे में ले जाकर…
सोनिया गांधी के लिए भारत रत्न की मांग पर नीतीश ने सौम्यता से ली चुटकी, कहा- जब सरकार में थे तब दिलवा देते
नई दिल्ली। बिहार के मख्यमंत्री नीतीश कुमार सौम्यता के साथ चुटकी लेने की अपने स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। बुधवार को भी यह नजारा देखने को मिला जब नीतीश से सोनिया गांधी के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न की कांग्रेस की मांग पर सवाल पूछा गया। इस सवाल पर तंज भरे लहजे में नीतीश ने कहा कि इससे पहले दो बार कांग्रेस की सरकार रही है, उसी समय दिलवा देते। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सब लोगों को मांग करने का अधिकार है। नीतीश कुमार ने यह…
US हिंसा पर पीएम मोदी ने व्यक्त की चिंता, कहा- शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए सत्ता परिवर्तिन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाशिंगटन DC में दंगों, हिंसा पर चिंता व्यक्त की और कहा कि सत्ता का शांतिपूर्ण ढंग से हस्तांतरण होना चाहिए। मोदी ने आगे कहा कि गैरकानूनी विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अड़चन नहीं पैदा की जा सकती। जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को प्रमाणित करने के लिए सांसद संसद के संयुक्त सत्र के लिए कैपिटोल के भीतर बैठे थे, तभी यूएस (अमेरिका) कैपिटोल पुलिस ने इसके भीतर सुरक्षा के उल्लंघन की घोषणा की। ट्विटर और फेसबुक ने ट्रंप के…
अमेरिकी संसद परिसर में ट्रंप समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, गोलीबारी में एक महिला समेत 4 की मौत, US कैपिटोल में लॉक्ड डाउन
वाशिंगटन। अमेरिका में कैपिटोल परिसर के बाहर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद परिसर को ‘‘लॉक्ड डाउन” कर दिया गया। इस झड़प में एक महिला की मौत हुई है। कई पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। कैपिटल परिसर के भीतर यह घोषणा की गई कि बाहरी सुरक्षा खतरे के कारण कोई व्यक्ति कैपिटल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता। जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को प्रमाणित करने के लिए सांसद संसद के संयुक्त सत्र के लिए कैपिटल के भीतर…
