वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के उद्घाटन पर बोले, पीएम मोदी- हम न रुकेंगे, न थकेंगे, मिलकर और तेजी से आगे बढ़ेंगे

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेवाड़ी-मदार रेलखंड का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन के परिचालन की भी शुरूआत की। हरियाणा और राजस्थान में 306 किमी लंबा यह ट्रैक गुजरात के पोर्ट्स को उत्तर भारत से जोड़ने में सहायक होगा। इस ट्रैक पर सौ किमी प्रति घंटा की गति से मालगाड़ियां चलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने नए साल में देश के आगाज को अच्छा बताते हुए कहा कि आने वाला समय और शानदार, जानदार होगा। उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय…

BMC ने सोनू सूद पर घर को होटल में बदलने का लगाया आरोप, BJP ने कहा इसे बदले की कार्रवाई

मुंबई। कोविड- 19 लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों की मदद करने के लिए आगे आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ अब बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मोर्चा खोल दिया है। बीएमसी ने सूद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है और आरोप लगाया है कि उन्होंने जुहू में शक्ति सागर बिल्डिंग में अपने 6 मंजिला घर को ‘गैरकानूनी’ तरीके से बिना उचित अनुमति लिए बदल दिया है। एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद बीएमसी ने जुहू पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र रीजन एंड टाउन प्लानिंग एक्ट के तहत शिकायत…

अमिताभ का इतिहास साफ़ नहीं, ना ही वो सामाजिक कार्यकर्ता, कोविड-19 जागरुकता कॉलर ट्यून से हटाई जाए आवाज: HC में PIL दायर

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें कोरोना वायरस के खिलाफ सावधानियों को लेकर मेगास्टार अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून हटाने का अनुरोध किया गया है। याचिका में कहा गया है कि वह खुद और उनके परिवार के कुछ सदस्य इस वायरस से संक्रमित हुए थे। यह याचिका मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए लायी गयी। याचिका में कहा गया है कि कुछ प्रसिद्ध कोरोना योद्धा मुफ्त अपनी सेवाएं…

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, सिविल सर्विसेज के जम्मू-कश्मीर कैडर को किया खत्म

श्रीनगर। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के जम्मू कश्मीर कैडर का बृहस्पतिवार को ‘एजीएमयूटी’ (अरूणाचल, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित क्षेत्र) कैडर में विलय कर दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हस्ताक्षरित और कानून एवं न्याय मंत्रालय जारी एक अधिसूचना के मुताबिक जम्मू कश्मीर कैडर के IAS, IPS और भारतीय वन सेवा के अधिकारी अब ‘एजीएमयूटी’ कैडर का हिस्सा होंगे। अब, पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर कैडर के अधिकारियों को अरूणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम तथा केंद्र शासित प्रदेश में नियुक्त किया जा सके। आवश्यक संशोधन केंद्र सरकार…

किसान आंदोलन पर SC ने जताई चिंता, कहा- तबलीगी जमात जैसे हो सकते हैं हालात

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों ने दिल्ली के चारों तरफ ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों और सरकार के बीच 4 जनवरी को मीटिंग बेनतीजा रहा और अगली तारीख 8 जनवरी की तय हुई है। लेकिन अब किसान आंदोलन में कोरोना के हालात को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या किसानों को कोविड से बचाने के लिए क्या ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं? मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि…

Coronavirus Vaccine : भारत के लिए बड़ा दिन, आज देश के 33 राज्य 736 जिलों में एक साथ वैक्सीन का ड्राई रन

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सिनेशन अभियान शुरू होने से पहले आज (शुक्रवार 8 जनवरी) 736 जिलों में ड्राई रन किया जाएगा। ड्राई रन एक रिहर्सल प्रकिया होती है, जिसमें ये देखा जाता है कि कोरोना वैक्सीन का टीका कैसे लगेगा। कोरोना का टीका लगाने का डमी प्रैक्टिस किया जाता है। इससे पहले 28 और 29 दिसंबर को 4 राज्यों में दो दिन के लिए ड्राई रन किया गया था। इसके बाद सरकार ने 2 जनवरी को देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में में वैक्सीन का ड्राई रन…

सुशांत का चेहरा देखकर कोई भी यह कह सकता था, कि वह मासूम संजीदा और बेहतर इंसान थे: बॉम्बे हाईकोर्ट

मुंबई। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने ‘‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के काम की बृहस्पतिवार को प्रशंसा की और कहा कि कोई भी व्यक्ति अभिनेता का चेहरा देखकर बता सकता था कि वह अच्छे मनुष्य थे। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ ने राजपूत की बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए यह टिप्पणी की। इस याचिका में सुशांत के चिकित्सकीय पर्चे के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े करने के…

JEE Advanced Exam 2021: शिक्षा मंत्री निशंक का ऐलान, 3 जुलाई को होगी JEE एडवांस्ड परीक्षा, 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता भी खत्म

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीख का ऐलान कर दिया। इस वर्ष JEE एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2021 को होगा। साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश के लिए 12वीं में 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता संबंधी शर्त को भी हटा लिया गया है। पिछले वर्ष भी कोरोना के चलते 75 फीसदी अंकों की बाध्यता से छूट दी गई थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस वर्ष इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जाएगा।…

मिर्जापुर की ‘बीना भाभी’ रसिका दुग्गल का नये साल पर बोल्ड संदेश, जबरदस्ती में मजा नहीं है!

मनोरंजन डेस्क। OTT प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने वाली फिल्म मिर्जापुर की लोकप्रियता इतनी ज्यादा बढ़ी कि, सीरीज का हर किरदार मशहूर हो गया। वेब सीरीज के लीड किरदार कालीन भैया की पत्नी बीना भाभी यानी की रसिका दुग्गल ने नये साल पर अपना मिर्जापुर वेब सीरीज से अपने मशहूर डायलॉग का कोम्बो बनाकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने वाली फिल्म मिर्जापुर की लोकप्रियता इतनी ज्यादा बढ़ी कि, सीरीज का हर किरदार मशहूर हो गया। वेब सीरीज के लीड किरदार कालीन भैया (पंकज…

क्या ममता से मुस्लिम मतदाताओं का मोहभंग, बंगाल में मातृशक्ति को दीदी से चाहिए आजादी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुस्लिम मतदाताओं का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मोहभंग होता जा रहा है। TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति से राज्य को पिछड़ेपन की खाई में धकेलने का काम किया है। राज्य के मुसलमान इसे जान चुके हैं और विकास की राह पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल की मातृशक्ति ने तय कर लिया है कि अब उन्हें ममता बनर्जी की सरकार से आजादी चाहिए। आप भी देखिए राज्य की मुस्लिम मतदाताओं का क्या कहना है- ये वीडियो…