देश के संविधान ने पुरुष और स्त्री को दिए हैं समान अधिकार, बालिकाओं को देना चाहिए मौका : संघ प्रमुख मोहन भागवत

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि महिलाएं स्वभाव से ही वात्सल्य देने वाली होती हैं, इसीलिए वे समाज का भी काम पुरुषों से ज्यादा अच्छा करती हैं। संघ प्रमुख यहां वृन्दावन के केशवधाम में नवस्थापित रामकली देवी बालिका सरस्वती विद्या मंदिर के लोकार्पण अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मनुष्य का सबसे पहली शिक्षक उसकी मां होती है। माता से ही उसकी शिक्षा शुरु होती है और शिक्षा के कारण ही उसका स्वभाव एवं प्रवृत्ति बनती है। माता…

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बाइडन, कमला हैरिस ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, दिया 21 मिनट का भाषण, बोले- लोकतंत्र की हुई जीत

वाशिंगटन। घरेलू आतंकवाद और श्वेतों को श्रेष्ठ मानने वाली मानसिकता को हराने की लड़ाई में अमेरिका के सभी नागरिकों से शामिल होने का आह्वान करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले भाषण में कहा कि आज ‘हम एक उम्मीदवार की जीत का नहीं बल्कि लोकतंत्र के मक़सद और लोकतंत्र की जीत का जश्न मना रहे हैं।’ देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद 78 वर्षीय बाइडेन ने ना सिर्फ अपने वैश्विक सहयोगियों के साथ संबंधों को दुरुस्त करने का…

सरकार ने दिया डेढ़ साल के लिए कानूनों पर अस्थाई रोक का प्रस्ताव, लेकिन किसान नेताओं ने यह भी ठुकराया

नई दिल्ली। सरकार और किसानों के बीच दसवें दौर की बातचीत खत्म हो गई है। इस बातचीत में सरकार की ओर से किसानों को एक प्रस्ताव दिया गया था जिसमें कृषि कानूनों पर अस्थाई रोक लगाने की बात कही गई थी। किसानों ने सरकार के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। सरकार की ओर से किसानों से इस बात का भी आग्रह किया गया कि वह आंदोलन खत्म करें। लेकिन किसान इस पर भी तैयार नहीं हुए। एक किसान नेता ने कहा कि सरकार ने कहा है कि वह डेढ़…

“तांडव” में “शिव” के अपमान पर “शिव”सेना की जुबान बन्द क्यों ? सोशल मीडिया पर उठे सवाल

न्यूज़ डेस्क। प्रगतिशीलता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर फिल्मों में हिन्दू प्रतीकों का अपमान कोई नई बात नहीं है। वेब सीरीज तांडव में भी भगवान शिव और राम का अपमान किया गया है। इसी वजह से देश भर में तांडव का विरोध हो रही है। देश भर में इस वेब सीरीज के विरोध के बीच करणी सेना ने इसके खिलाफ अदालती लड़ाई लड़ने की बात कही है। करणी सेना पूर्व में तमाम ऐसी फिल्मों के विरोध के कारण चर्चा में रह चुकी है, जो कि ऐतिहासिक घटनाओं या…

जिन्हें शराब, सिगरेट या तंबाकू की बुरी लत है, उनसे जुड़ी कोरोना वैक्सीन की जरूरी बातें, कम से कम 45 दिनों तक रहना होगा दूर

हैदराबाद। कोविड -19 वैक्सीन की भारत में शुरुआत हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही ये आम लोगों के लिए भी सुलभ होगा। कुल मिलाकर कोरोना वैक्सीन को लेकर कोई भी बड़ी अप्रिय बात सामने नहीं आई है। इस दौरान विशेषज्ञ लगातार वैक्सीन से जुड़ी अहम बातों की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। इन्हीं में शामिल है कोरोना वैक्सीन का असर शराब और सिगरेट का नशा करने वालों को कितना होता है? इस बारे में आधिकारिक विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि कोरोना वैक्सीन लेने…

ग्लैमरस परवीन बॉबी की गुमनामी में हुई मौत, अंतिम संस्कार के लिए नहीं था कोई, कभी उनके प्रेमी रहे महेश भट्ट ने बढ़ाया हाथ

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बॉबी अपने जमाने की बेहद गल्मैरस अदाकारा थीं। वो अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थी। परवीन बॉबी ने बॉलीवुड में आने के बाद भारतीय नारी की छवि को एक अलग परिभाषा दी। अपने तकरीबन 18 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की। लेकिन उनका अंत बहुत दुखद रहा । उनकी मौत के बाद उनके मृत शरीर को क्लेम करने वाला भी कोई नहीं था। बाद में कभी उनके प्रेमी रहे महेश भट्ट आगे आए। परवीन के फिल्मी करियर की शुरूआत 1973…

फिर एक बार हुई इमरान खान की इंटरनेशनल बेइज्जती: पाकिस्तानी सांसद ने कहा- आज जहाज रोका, कल पीएम को ही रोक लिया गया तो क्या होगा, वीडियो देखिए-

न्यूज़ डेस्क। मलेशिया ने कर्ज चुकाने में फेल रहने पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान जब्त कर लिया। इतना ही नहीं मलेशिया ने कराची से क्‍वालालंपुर एयरपोर्ट पहुंचे विमान में बैठे यात्री और चालक दल के लोगों को बेइज्‍जत करके उतार भी द‍िया। इससे दुनियाभर में पाकिस्तान की किरकिरी हो रही है। मलेशिया को अपना दोस्त बताने वाला पाकिस्तान विमान जब्त होने के बाद किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रह गया है। पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइन्‍स ने ट्वीट कर इस बेइज्जती की जानकारी पाकिस्तान के लोगों को देते हुए लिखा…

PM आवास योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के लाभार्थियों को जारी की 2,690 करोड़ रुपये की किस्त, कहा- भविष्य में यह योजना गांव में रहने वाले लोगों का भाग्य बदलने जा रही है

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 6.1 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 2,690 करोड़ रुपये की राशि का डिजिटल ट्रांसफर किया। पीएम मोदी ने वर्ष 2020-21 के तहत आवास योजना के 5.3 लाख लाभार्थियों को आवास निर्माण की पहली किस्त तथा 80 हजार लाभार्थियों को दूसरी किस्त की धनराशि ट्रांसफर की गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने लखीमपुर खीरी के नन्‍हे सिंह, चित्रकूट से राजकुमारी, वाराणसी की कमला देवी और अयोध्‍या की कुमकुम, सहारनपुर की बाला…

महाराष्ट्र पंचायत चुनाव : मोदी लहर बरकरार पंचायत चुनाव में बीजेपी ने दिखाया दम, 5,721 सीटों पर लहराया भगवा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता देश भर में लोगों के सर चढ़कर बोलती है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव या फिर स्थानीय निकाय चुनाव देश में मोदी लहर कायम है। बीजेपी एक के बाद एक चुनाव जीतती जा रही है। अब बीजेपी महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महाराष्ट्र में 34 जिलों के 12,711 ग्राम पंचायतों में बीजेपी को सबसे अधिक 3263 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, शिवसेना को 2808, कांग्रेस को 2151 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को सिर्फ…

तांडव विवाद पर स्वरा ने ट्वीट कर कहा मैं हिंदू हूं और अपमानित महसूस नहीं कर रही तो यूजर्स ने बजा दी बैंड

न्यूज़ डेस्क। अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव में जिस तरह से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है, उसके चलते देश भर में इस वेब सीरीज का विरोध हो रहा है। तांडव में हिंदूओं की आस्था को अपमानित किया गया है, लेकिन फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इस वेब सीरीज का समर्थन किया है। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं हिंदू हूं और मैं सीरीज के किसी भी दृश्य से अपमानित महसूस नहीं कर रही हूं। तो तांडव सीरीज को क्यों बैन करना चाहिए। I’m…