हार्डकोर नक्सली गुड्डी मारा गया

हार्डकोर नक्सली गुड्डी मारा गया दंतेवाड़ा। हिरोली के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्राथमिक जानकारी में हार्डकोर नक्सली गुड्डी मारा गया है। मारे गये नक्सली का शव भी जवानों ने बरामद कर लिया है। जवानों को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली थी, कि कुछ नक्सलियों की गतिविधियां हिरोली के जंगलों में दिखी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम मलांगीर के हिरोली जंगल आपरेशन में पहुंची थी। मुठभेड़ में जवानों ने हार्डकोर नक्सली गुड्डी को मार…

महिला की सिर कुचली लाश मिली

महिला की सिर कुचली लाश मिली भिलाई। जामुल थाना अंतर्गत फौजीनगर के नाले में एक महिला की सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जामुल थाने से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह किसी ने फोन पर सूचना दी कि फौजीनगर के पास स्थित नाले में किसी महिला की सिर कुचली लाश कंबल से लिपटी पडी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का मुआयना किया। महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को किसी ने बुरी तरह से कुचल दिया है। महिला की उम्र…

नकली पुलिस बनकर ठगी,3 गिरफ्तार

नकली पुलिस बनकर ठगी,3 गिरफ्तार भिलाई। स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर तीन लोगों ने महिला से दो लाख रुपए की ठगी कर ली। मामला कवर्धा जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ीटोला का है। पुलिस ने जुबेदा पति अब्दुल सत्तार की रिपोर्ट और जांच में शिकायत सही पाए जाने तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी संजय वासवानी निवासी खुर्सीपार भिलाई ने खुद को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर भिलाई और एक साथी अंसारी को बिलासपुर का टीआई बताया था। तीसरे युवक आकाश मानिकपुरी…

पीएसीएल से रिफंड,बनाए गए सेवा केन्द्र

पीएसीएल से रिफंड,बनाए गए सेवा केन्द्र रायपुर। चिटफंड कंपनी पीएसीएल (पर्ल एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड ) से रिफंड के निवेशकों की सुविधा के लिए कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. के निर्देशन पर जिला पंचायत सहित सभी जनपद पंचायत कार्यालयों और रायपुर नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में सेवा केन्द्र प्रारंभ कर दिया गया है। सेबी द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर अब 31 जुलाई तक कर दी गई है। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने कहा है कि रायपुर जिले के जो आवेदक अभी तक आवेदन नही कर पाए…

अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे बिलासपुर। लगातार चोरी की वारदातें हो रहीं थीं। पुलिस के मुखबिरों की मदद से मप्र के दो आरोपियों को चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजारों के साथ पकड़ लिया। अनूपपुर, बिजुरी निवासी सोनू साहू और लक्की शर्मा ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेन से आते थे।दिन के समय उसलापुर और बिलासपुर की कॉलोनियों में रेकी करते थे और मौका मिलते ही धावा बोल देते थे। चोरी किए गए सामान को जबलपुर के सुनार के यहां बेचते थे। इस मामले में पुलिस ने…

ऑनलाइन ठगी के दो मामले

ऑनलाइन ठगी के दो मामले बेमेतरा। दो युवक ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए। एक युवक शहर में लोक केन्द्र संचालन करता है, वहीं दूसरा युवक जिला एवं सत्र न्यायालय का कर्मचारी है। दोनों युवक का भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। शातिर ठग ने रात 11 बजे के बाद एक घंटे में 20 हजार रुपए व दूसरे के खाते से 27 हजार रुपए निकाल लिये। सुबह युवक को ठगी की जानकारी मिली, तब उसने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट लिखवाई। ठग का पहला पीडि़त ग्राम बैजी निवासी धर्मेंद्र बघेल व…

सरोना नाला की सघन सफाई

सरोना नाला की सघन सफाई रायपुर। बारिश में जलभराव की स्थिति को रोकने के लिये नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत आज ज़ोन 1 में खमतराई के श्रीनगर क्षेत्र तथा ज़ोन 5 में सरोना नाला की सफाई की गई। स्वास्थ्य अधिकारी श्री बी के मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरोना नाले में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की थैलियाँ, डिस्पोज़ल गिलास व प्लेटें, प्लास्टिक की बोतल जमा हो जाने के कारण जल प्रवाह बाधित हो गया था। नालों की सफाई कर जलनिकास की व्यवस्था सुधारी…

संडे की मटरगश्ती में रही जुंबा की धूम

संडे की मटरगश्ती में रही जुंबा की धूम रायपुर। कटोरा तालाब उद्यान में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आयोजन मटरगश्ती में रायपुरियन्स ने जुम्बा के माध्यम से जमकर पसीना बहाया। इस दौरान कैलबर्न फिटनेस के इन्स्ट्रक्टर प्रीति अग्रवाल, अमित दुबे, एलाइस बारला, अनूप यदू और आयशा ने रायपुरियन्स का मार्गदर्शन किया। इस संडे भी मटरगश्ती का खास आकर्षण जुम्बा लोगों की खास पसंद पसंद बना रहा और सुबह 6 बजे से लोग गार्डन पहुंचने लगे थे। युवा रायपुरियन्स , सीनियर सिटीजन्स को भी स्टेप समझाते उनका साथ देते दिखे। इसी…

ऐसा परिवार जिसे हाथी से डर नहीं लगता

ऐसा परिवार जिसे हाथी से डर नहीं लगता परसाडीह। सुनने में थोड़ा अचरज जरूर लगता है कि हाथी से डर नहीं लगता,लेकिन क्या कोई ऐसा भी है जिसे हाथी से डर न लगे। यह परिवार परसाडीह का है जो हाथी के साथ जीना सीख गए हैं और आसानी से अपना जीवन गुजर भी खेती बाड़ी करते हुए जीवन यापन कर रहे हैं। हाथी को अपना परिवार मान लिया है और हाथी भी उनके परिवार को कोई नुकसान अभी तक नहीं पहुंचाया है।

लोन के चक्कर में व्यापारी हुआ लाखों की ठगी का शिकार

लोन के चक्कर में व्यापारी हुआ लाखों की ठगी का शिकार रायपुर। लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं और ठगी का शिकार हो रहे हैं. ताजा मामला राजधानी के पंडरी थाना से निकलकर सामने आया है. जहां लोन दिलाने के नाम पर ठगी की गई है.पुलिस के मुताबिक पार्थी व्यापारी आयश अग्रवाल ने पंडरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ डेयरी प्रोजेक्ट के लिए 25 करोड़ की लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी हुई है. आयश अग्रवाल एल्युमिनियम और यूपीवीसी का व्यापार करता है.…