रवि 2 अगस्त, 2026

पीएसीएल से रिफंड,बनाए गए सेवा केन्द्र

0

पीएसीएल से रिफंड,बनाए गए सेवा केन्द्र

रायपुर। चिटफंड कंपनी पीएसीएल (पर्ल एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड ) से रिफंड के निवेशकों की सुविधा के लिए कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. के निर्देशन पर जिला पंचायत सहित सभी जनपद पंचायत कार्यालयों और रायपुर नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में सेवा केन्द्र प्रारंभ कर दिया गया है। सेबी द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर अब 31 जुलाई तक कर दी गई है। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने कहा है कि रायपुर जिले के जो आवेदक अभी तक आवेदन नही कर पाए थे वो आगामी 31 जुलाई तक अपने रिफंड के लिए नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों, जिला पंचायत रायपुर अथवा संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों में इसके लिए बनाए गए सेवा केन्द्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर ऑनलाईन आवेदन करा सकते है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि रायपुर जिले में अभी तक कुल 3 हजार 362 लोगों ने 20 करोड़ 20 लाख 24 हजार 710 रूपए क्लेम राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन जमा किए है। इसमें आरंग जनपद पंचायत के 306 लोगों ने आवेदन दिया है कि उनके द्वारा पीएसीएल को 77 लाख 61 हजार 634 रूपए राशि जमा की गई है और एक करोड़ 76 लाख 54 हजार 912 रूपए का क्लेम राशि प्राप्त करना है। इसी तरह अभनपुर जनपद पंचायत के 1221 लोगों ने आवेदन दिया है कि उनके द्वारा 4 करोड़ 17 लाख 32 हजार 360 रूपए जमा किया गया है और उन्हें 8 करोड़ 42 लाख 79 हजार 946 रूपए क्लेम मिलना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों