रवि 2 अगस्त, 2026

हार्डकोर नक्सली गुड्डी मारा गया

0

हार्डकोर नक्सली गुड्डी मारा गया

दंतेवाड़ा। हिरोली के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्राथमिक जानकारी में हार्डकोर नक्सली गुड्डी मारा गया है। मारे गये नक्सली का शव भी जवानों ने बरामद कर लिया है। जवानों को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली थी, कि कुछ नक्सलियों की गतिविधियां हिरोली के जंगलों में दिखी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम मलांगीर के हिरोली जंगल आपरेशन में पहुंची थी। मुठभेड़ में जवानों ने हार्डकोर नक्सली गुड्डी को मार गिराया। गुड्डी मलांगीर का सदस्य है। मौके से एक 9 राउंड का पिस्टल भी बरामद किया गया है । 40 से अधिक नक्सल प्रकरणों में नामजद था आरोपी। विधायक भीमा मंडावी के हत्या के मामले में भी शामिल बताया गया है। घटना किरंदुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों