ऑनलाइन ठगी के दो मामले

0

ऑनलाइन ठगी के दो मामले

बेमेतरा। दो युवक ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए। एक युवक शहर में लोक केन्द्र संचालन करता है, वहीं दूसरा युवक जिला एवं सत्र न्यायालय का कर्मचारी है। दोनों युवक का भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। शातिर ठग ने रात 11 बजे के बाद एक घंटे में 20 हजार रुपए व दूसरे के खाते से 27 हजार रुपए निकाल लिये। सुबह युवक को ठगी की जानकारी मिली, तब उसने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट लिखवाई। ठग का पहला पीडि़त ग्राम बैजी निवासी धर्मेंद्र बघेल व दूसरा सीताराम बढ़ा मूल निवासी सरगावा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों