मुख्यमंत्री ने बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर दुख व्यक्त किया रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आज स्व श्री ठाकुर के सुपुत्र श्री आशीष सिंह से दूरभाष से बातचीत कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री ठाकुर का निधन छत्तीसगढ़ के लिये अपूरणीय क्षति है। उल्लेखनीय है कि श्री बलराम सिंह ठाकुर तखतपुर से दो बार विधायक रहे और दो बार बिलासपुर नगर…

राज्यपाल ने पूर्व विधायक ठाकुर के निधन पर दुख व्यक्त किया

राज्यपाल ने पूर्व विधायक ठाकुर के निधन पर दुख व्यक्त किया रायपुर। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने तखतपुर के पूर्व विधायक और बिलासपुर नगर निगम के पूर्व महापौर श्री बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्रीमती पटेल ने अपने शोक सन्देश मे ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को वहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत न करने वाले पटवारियों पर होगी कार्रवाई

समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत न करने वाले पटवारियों पर होगी कार्रवाई बिलासपुर। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने बिलासपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ.अलंग ने लम्बित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने एस.डी.एम. को निर्देश दिये कि प्रकरणों में लंबे समय तक पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत न होने पर पटवारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कानूनगो शाखा में जाकर सिवाय आय पंजी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सिवाय आय पंजी लगातार बढ़ती रहनी चाहिये। डॉ. अलंग ने सभी तहसीलदारों को सिवाय आय की नीलामी के निर्देश…

जापानी बहू से बात करने सास सीख रही अंग्रेजी

जापानी बहू से बात करने सास सीख रही अंग्रेजी जशपुरनगर। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला ग्रन्थालय में 1 महिने से संचालित स्पोकन इंग्लिश क्लास बेहतर तरीके से चल रही है। जिसमें बच्चे, युवा, बुजूर्ग, महिलाएं सभी बढ़चढ़ कर अपने शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने के लिए ज्ञान अर्जन कर रही है। वहीं जशपुर जिले की वृद्ध सास श्रीमती चन्द्रसेन गुप्ता जो कि अपनी जापनी बहू से अंग्रेजी में बात करने की चाह से जशपुर के छोटे-छोटे बच्चों के बीच आकर अंग्रेजी भाषा की शिक्षा प्राप्त…

मतगणना व चुनाव परिणाम जानने चौराहों लगेगी एलईडी

मतगणना व चुनाव परिणाम जानने चौराहों लगेगी एलईडी रायपुर। 23 मई को मतगणना और चुनाव का परिणाम जानने के लिए राजधानी के चौक-चौराहों पर एलईडी लगाई जाएगी। इसके लिए स्थानों का चयन अभी किया जाना बाकी है। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार भी जयस्तंभ और घड़ी चौक, मरीन ड्राइव समेत अन्य चौराहों पर एलईडी लगाई जाएगी, जहां प्रत्याशियों के मतों की गणना के उतार-चढ़ाव देखे जा सकेंगे। स्थानीय के अलावा लोकसभा की सभी सीटों के प्रत्याशियों के मतों की गणना के आंकड़े दिखेंगे। बहरहाल अभी तक इसके लिए…

श्रेष्ठ कर्मों से आएगी जीवन में सुख और शान्ति – रश्मि दीदी

श्रेष्ठ कर्मों से आएगी जीवन में सुख और शान्ति – रश्मि दीदी रायपुर। राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी ने कहा अनैतिक तरीके सेअर्जित धन के द्वारा कभी जीवन में सुख और शान्ति प्राप्त नहीं की जा सकती है। बुरे कर्मों का परिणाम सदैव बुरा ही होता है। इसलिए अपने वर्तमान और भविष्य को सुखी बनाना चाहते हैं तो श्रेष्ठ कर्म करने होंगे। ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी रायपुर में आयोजित राजयोग अनुभूति शिविर के अन्तर्गत कर्मों की गहन गति विषय…

मोतीबाग वाले बाबा का उर्स पाक कौमी एकता के रूप में मनाएंगे

मोतीबाग वाले बाबा का उर्स पाक कौमी एकता के रूप में मनाएंगे रायपुर। मोतीबाग वाले बाबा हजरत सैयद हनीफ शाह रहमतुल्लाह अलैह का 160वां उर्स पाक कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उर्स इंतेजामिया कमेटी के सदर हाजी मो.सिद्दीक कुरैशी, शेख शकील एवं खादिमे आस्ताना हाजी शेख माजिद अशरफीने बताया कि 2 मई को दरगाह शरीफ में बाद नमाज मगरीब में परचमकुशाई एवं फातिया होगी। रात्रि 10 बजे कव्वाली में निजाम कादरी आगरा शिरकत करेंगे। 3 मई को रात्रि 10 बजे सैय्यद मआज अशरफ मियां एवं सैय्यद कमाल…

स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश

स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में एक मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान यदि किसी भी निजी स्कूल ने कक्षाएं लगाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।आदेश शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को मापदंडों के अनुसार स्कूल संचालित कराने के निर्देश दिये गये हैं। हालांकि स्कूलों के शिक्षकों के लिए यह अवकाश उतना कारगर नहीं होगा। दरअसल, अवकाश के दौरान दाखिले की प्रक्रिया चलेगी। एक तरफ शिक्षा के अधिकार…

लखनऊ में मिले भूपेश-राजबब्बर,चुनाव पर चर्चा

लखनऊ में मिले भूपेश-राजबब्बर,चुनाव पर चर्चा रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर से चुनाव प्रचार के संबंध में लखनऊ में विस्तार से चर्चा की। बघेल ने कहा- आत्मविश्वास बता रहा है कि मोदी जी की विदाई तय है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्य,विधायक व संगठन के नेता यूपी व अन्य प्रदेशों में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डेरा डाले हुए हैं। बघेल इन दिनो अमेठी व रायबरेली में जिम्मा संभाल रखे हैं।

बारनवापारा वाले ले सकेंगे बैलगाड़ी राइड का मजा

बारनवापारा वाले ले सकेंगे बैलगाड़ी राइड का मजा बारनवापारा में एक से दो किलोमीटर की परिधि में बैलगाड़ी राइड की शुरूआत पर्यटकों के लिए की गई है। बारनवापारा के कृषक परिवार के गाइड यह व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे। बैलगाड़ी राइड कर पर्यटक ग्रामीण संस्कृति को समझकर एक अलग अनुभव प्राप्त करेंगे। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ शिरीषअग्रवाल और सीसीएफ के.के.बिसेन ने औपचारिक रूप से स्वंय बैलगाड़ी की सवारी कर इसका शुभारंभ किया। अपने तरह का यह नया प्रयोग निश्चित रूप से पर्यटकों को आनंदित करेगा।