मुख्यमंत्री ने बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर दुख व्यक्त किया

0

मुख्यमंत्री ने बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर दुख व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आज स्व श्री ठाकुर के सुपुत्र श्री आशीष सिंह से दूरभाष से बातचीत कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री ठाकुर का निधन छत्तीसगढ़ के लिये अपूरणीय क्षति है। उल्लेखनीय है कि श्री बलराम सिंह ठाकुर तखतपुर से दो बार विधायक रहे और दो बार बिलासपुर नगर निगम के महापौर रहे। वे रतनपुर महामाया मंदिर के अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में उनकी पुत्रवधु श्रीमती रश्मि सिंह तखतपुर से विधायक है। श्री ठाकुर कुछ समय से अस्वस्थ थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों