डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज

डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज रायपुर। डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ आज एक और मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। डीकेएस अस्पताल में हुई कई अनियमितता और गड़बड़ी के मामले में आज पुनीत गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले पुनीत पर अंतागढ़ टेप मामले में भी पंडरी थाने में एक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुनीत गुप्ता पर आज हुई एफआईआर गोलबाजार थाने में दर्ज हुई है। इस मामले में पुनीत पर करोड़ों की गड़बड़ी और अनियमितता के गंभीर आरोप…

चार आईएएस के बदले प्रभार

चार आईएएस के बदले प्रभार रायपुर. लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद भी प्रदेश में आला अधिकारियों के तबादले और प्रभार सौंपने का दौर जारी है. अबकी बार राज्य सरकार ने 4 वरिष्ठ अधिकारियों का प्रभार बदला है. सचिव सामान्य प्रशासन विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह की ओर से जारी आदेश में प्रबंध संचालक, छग राज्य नागरिक आपूति निगम, अतिक्ति प्रभार नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और प्रबंध संचालक, छग मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन आईएएस निरंजन दास को नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन व प्रबंध संचालक, छग मेडिकल सर्विसेस…

भाजपा के सवालों पर कांग्रेस का पलटवार

भाजपा के सवालों पर कांग्रेस का पलटवार रायपुर। यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के आयोजन पर भाजपा के द्वारा उठाए गए सवालों पर करारा जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए इलाज में गरीबों के लगने वाले पैसे को कम करने के लिए और पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और खासकर आदिवासी इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए किए गए आयोजन पर भाजपा के द्वारा उठाए गए सवाल भाजपा की…

लूटकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार

लूटकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार बेमेतरा। लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियो में 1 नाबालिग युवक भी शामिल है. आरोपियों ने बीते 12 मार्च को किसान का रास्ता रोक वारदात को अंजाम दिया था. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर में बताया कि मामला बेमेतरा जिले के कलर का चौकी क्षेत्र का है. जहां पर 12 मार्च को शाम 8:00 बजे किसान सुरेंद्र सिंह अपने गांव गोड़गिरी जा रहा था. तभी…

ब्यूटी पार्लर में पुलिस का छापा, सेक्स रेकेट पकड़ाया

ब्यूटी पार्लर में पुलिस का छापा, सेक्स रेकेट पकड़ाया रायपुर। राजधानी के पाश इलाके के एक ब्यूटी पार्लर में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में छापा मारा। इस दौरान युवती, दलाल और ग्राहक समेत सात लोगों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। इनके पास के कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार शंकर नगर के एक ब्यूटी पार्लर में कुछ दिनों से संदिग्ध लोगों की आवाजाही हो रही थी। सिविल लाइंस थाना स्टाफ की नजर भी गतिविधियों पर लगी हुई थी। ब्यूटी पार्लर…

आठ साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

आठ साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपित मोहम्मद हुसैन (42) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बच्ची बाथरूम गई थी तभी आरोपी ने दुष्कर्म किया। बाद में परिजनों को बच्ची ने आपबीती बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 ताहि 3, 4 पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपित को गिरफ्तार किया।

डीआरजी जवान ने गोली मार कर ली आत्महत्यात

डीआरजी जवान ने गोली मार कर ली आत्महत्यात सुकमा। सुकमा में एक डीआरजी के जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। डीआरजी जवान का नाम सोयम रमेश है। आज सुबह करीब 9 बजे जवान रमेश ने अपने ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मारी। अधिकारियों का कहना है कि डीआरजी कि जिस टीम में सोयम रमेश काम कर रहा था वह टीम 2 दिन पहले ही छुट्टी से लौट कर आई थी. जवान…

मुख्यमंत्री का अभा अग्रवाल सम्मेलन करेगा सम्मान

मुख्यमंत्री का अभा अग्रवाल सम्मेलन करेगा सम्मान रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन प्रदेश इकाई के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का रविवार 17 मार्च को सम्मान किया जायेगा। सम्मान समारोह अग्रसेन धाम छोकरानाला में सुबह 11.30 बजे आयोजित है। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू सहित राजधानी के चारो विधायकों को आमंत्रित किया गया है। उनका भी सम्मान किया जायेगा। समारोह की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यालय समता आर्केड, समता कॉलोनी में…

ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन को तापमान से सुरक्षित रखें

ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन को तापमान से सुरक्षित रखें मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी क्रमांक 1 को प्रथम चरण में सी टाप एप, ईव्हीएम एवं वीवीपैट संचालन के संबंध में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम चरण प्रशिक्षण का दौर जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित शा.उ.मा. विद्यालय दाऊपारा में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होने पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी क्रमांक 1 से…

कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कृषि, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होने संबंधित अधिकारियों से कहा कि आपस में तालमेल समन्वय बनाकर सुराजी गांव योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कार्य में प्रगति कम पाये जाने पर कलेक्टर ने कृषि विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया…