डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज

0

डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज

रायपुर। डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ आज एक और मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। डीकेएस अस्पताल में हुई कई अनियमितता और गड़बड़ी के मामले में आज पुनीत गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले पुनीत पर अंतागढ़ टेप मामले में भी पंडरी थाने में एक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुनीत गुप्ता पर आज हुई एफआईआर गोलबाजार थाने में दर्ज हुई है। इस मामले में पुनीत पर करोड़ों की गड़बड़ी और अनियमितता के गंभीर आरोप हैं। आपको बता दें कि जब डीकेएस अस्पताल बनकर तैयार हो रहा था, उस वक्त पुनीत गुप्ता अस्पताल के अधीक्षक थे।

इससे पहले 15 फरवरी को राज्य सरकार ने डीकेएस अस्पताल में हुई गड़बड़ी की जांच के आदेश दिये थे। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी के नेतृत्व में बनी 3 सदस्यीय टीम 9 अलग अलग बिंदुओं पर जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। जांच रिपोर्ट में डीकेएस अस्पताल के निर्माण में क्या भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं। प्रस्तवित राशि से ज्यादा ख़र्च किया गया है या नहीं। कितनी राशि अलग अलग चीजों पर खर्च की गई है। उपकरण खरीदी का टेंडर किन किन कम्पनी को जारी किया गया, क्या टेंडर की अनुमति ली गयी। हॉस्पिटल परिसर में जो दुकाने खोली गई है, क्या उसका अनुमोदन लिया गया है। अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ कितने हैं और उनकी पोस्टिंग किस आधार पर की गई है। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति का क्या अनुमोदन लिया गया है या नहीं इन तमाम मुद्दों पर जांच रिपोर्ट दी है।

00 गोलबाजार थाने में मामला पंजीबद्ध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों