सागौन के जंगल में लगी भीषण आग कोरबा। घंटाघर चौक से एसईसीएल कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर मुड़ापार हेलीपेड के पीछे सागौन के जंगल में भीषण आग लग गई। दोपहर के वक्त लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन व्यापक पैमाने पर लगी आग बुझने की बजाय और बढ़ती चली गई। सागौन बाड़ी में लगे सैंकड़ों सागौन सहित अन्य वृक्ष जलकर राख हो गए हैं। अग्रिशमन दल के द्वारा आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। बहरहाल इस घटना में किसी तरह की…
महीना: जनवरी 2019
क्रिकेट मड़ई के मैदान में सीएम भूपेश ने मारा चौका
क्रिकेट मड़ई के मैदान में सीएम भूपेश ने मारा चौका रायपुर। प्रेसक्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट मड़ई के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महापौर प्रमोद दुबे सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जैसे ही हाथ में बल्ला थामा तो सामना बॉलर के रूप महापौर प्रमोद दुबे से हुआ। हालांकि सीएम ने महापौर की बॉल पर बेहतरीन शॉट खेलकर उसे बाऊंड्री के पार पहुंचाया। आज गॉस मेमोरियल मैदान में प्रेसक्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट मड़ई का फाइनल मैच था। फाइनल…
तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा कोरबा। दर्री थाना इलाके के गोपालपुर के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर के आंगन में पलट गया। घटना शुक्रवार की रात की है, बताया जा रहा है की रात के वक्त करीब 2 बजे ये घटना हुई, है, घटना के बाद से वाहन के चालक परिचालक दोनों फरार है, इस घटना में किसी के आहत होंने की खबर तो नही है लेकिन अगर ट्रक घर मे घुस जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था, वही…
नवविवाहिता महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत
नवविवाहिता महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अर्जुनी निवासी एक नवविवाहिता महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। महिला के गले में निशान है। वहीं उसके हाथ की उंगलियां जली हुई है। महिला के मायके पक्ष ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस पीएम रिपोर्ट व मर्ग डायरी उपलब्ध होने के बाद मामला दर्ज कर जांच की बात कह रही है। अर्जुनी निवासी 27 वर्षीय संगीता सोनकर पति राकेश सोनकर को मंगलवार रात करीब 8 बजे मृत…
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य डॉ शिवनारायण ने दिया इस्तीफा
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य डॉ शिवनारायण ने दिया इस्तीफा रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य डॉ. शिवनारायण द्विवेदी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। श्री द्विवेदी ने कार्यसमिति के अध्यक्ष को भेजे अपने पत्र में लिखा है कि पार्टी की पिछली समीक्षा बैठक में मात्र औपचारिकता निभाई गई। इसमें उनके जैसे अन्य कार्यकर्ताओं को बुलाया तक नहीं गया। हालांकि बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बयान दिया था कि कार्यकर्ताओं ने…
दस चक्का वाहन और ट्रेलर में भिड़ंत, खलासी की मौत
दस चक्का वाहन और ट्रेलर में भिड़ंत, खलासी की मौत कोटा। ग्रामीण अंचल भरारी पावर प्लांट के पास शनिवार की सुबह रायपुर से कोयला लोडिंग कर बेलतरा कोल वाशरी जा रही थी, तभी अमलाई से रायपुर कोयला लोडिंग कर जा रही ट्रेलर गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रेलर गाड़ी का खलासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चालक घायल हो गया, जबकि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों ही वाहन चालकों…
अच्छा खानपान है हर बीमारी का इलाज, दवा नहीं
अच्छा खानपान है हर बीमारी का इलाज, दवा नहीं रायपुर। मनुष्य को जो बीमारी है ही नहीं उसकी वह दवा खा रहा है, इससे पैसे के साथ समय और शरीर को भी नुकसान हो रहा है। मनुष्य का यह शरीर खानपान से बना है। शरीर खुद बीमारियों से लड़ने सक्षम है। यह तय माने कि जितनी ज्यादा मात्रा में दवाएं खाएंगे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होगी। लोग अच्छे भोजन की अपेक्षा दवाओं पर निर्भर हो गए हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छे खानपान की जरूरत है न…
पश्चिम बंगाल में हमारे एक विधायक से डर गए सारे विपक्षी : कोलकाता रैली पर PM मोदी का पलटवार
पश्चिम बंगाल में हमारे एक विधायक से डर गए सारे विपक्षी : कोलकाता रैली पर PM मोदी का पलटवार नई दिल्ली। कोलकाता में शनिवार को जब विपक्षी दल ममता बनर्जी की अगुवाई में आयोजित महारैली में मोदी सरकार पर हमले बोल रहे थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दादरा एवं नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में विपक्षियों को कड़ा जवाब दे रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का केवल एक विधायक हैं लेकिन वहां भाजपा के विरोध में देश के सारे दल इकट्ठा हो गए हैं,…
योगी सरकार का बड़ा दांव, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर माफ होगा किसानों का कर्ज
योगी सरकार का बड़ा दांव, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर माफ होगा किसानों का कर्ज लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार जिला स्तर पर कर्ज माफी के लिए सर्वे करवा रही है। इस सर्वे का मकसद उन किसानों की पहचान करना है जो पिछली बार कर्ज माफी का लाभ नहीं उठा पाए थे। लोकसभा चुनाव की तारीख जैस- जैसे नजदीक आती जा रही हैं वैसे वैसे देश की सभी पार्टियों का दिल दिलदार होता जा रहा हैं सभी को अब जनता की परेशानियां दिखाई दे रही हैं। लोकसभा चुनाव को देखते…
मीसा भारती और मनोज झा ने मेरे खिलाफ अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया – पासवान
मीसा भारती और मनोज झा ने मेरे खिलाफ अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया – पासवान नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सामान्य श्रेणी के गरीबों के लिए आरक्षण से जुड़े विधेयक पर राज्यसभा में बहस के दौरान राजद सांसद मीसा भारती और मनोज झा ने उनके खिलाफ ‘अभद्र और असंसदीय’ भाषा का इस्तेमाल किया। पासवान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे विधेयक का समर्थन करने के बाद नौ जनवरी को राज्यसभा में बहस के दौरान राजद सांसद मीसा भारती…
